MAHILA SHIKHSA BAL VIKAS

महिला शिक्षा बाल विकास संस्थान
महिला शिक्षा बाल विकास संस्था लोगो
पंजीकृत सामाजिक संस्था (NGO)

महिला शिक्षा बाल विकास संस्था

महिला शिक्षा बाल विकास संस्था एक समर्पित गैर-लाभकारी सामाजिक संगठन है, जो महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता है।

संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा को सशक्त माध्यम बनाकर महिलाओं एवं बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना तथा जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

हमारे प्रमुख कार्यक्षेत्रों में महिला शिक्षा अभियान, बाल विकास कार्यक्रम, स्किल ट्रेनिंग (सिलाई, कंप्यूटर, डिजिटल साक्षरता, स्वरोजगार), स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण सहायता एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं।

“शिक्षा से सशक्त महिला, सुरक्षित बचपन और आत्मनिर्भर समाज।”

मुख्य उद्देश्य

महिला शिक्षा, बाल विकास, कौशल प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जागरूकता।

कार्य क्षेत्र

शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल साक्षरता एवं सामाजिक सेवा।

हमारा मिशन & दृष्टि

समाज के उत्थान के लिए समर्पित हमारे विचार, उद्देश्य और दीर्घकालिक दृष्टिकोण

🎯

हमारा मिशन

समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा देकर जरूरतमंद लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना।

हमारा मिशन केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने के योग्य बनाना है।

🌏

हमारी दृष्टि (Vision)

एक ऐसा समाज बनाना जहाँ हर व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान और समान अवसर प्राप्त हों।

हम ऐसे भविष्य की कल्पना करते हैं जहाँ सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता समाज की मूल पहचान हो।

“सेवा ही हमारा धर्म — शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के लिए समर्पित।
मानवता, सहयोग और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत एक सामाजिक संकल्प।”

Faheem Ahmad Director
Faheem Ahmad
(Director)

Director’s Message

प्रिय मित्रों,
महिला शिक्षा बाल विकास संस्थान केवल एक संस्था नहीं है, बल्कि यह उन महिलाओं की उम्मीद है जो आगे बढ़ना चाहती हैं, आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं और अपने परिवार व समाज को एक नई दिशा देना चाहती हैं।

हमारा विश्वास है कि शिक्षा और कौशल ही वह शक्ति है, जो एक साधारण महिला को आत्मविश्वासी, सक्षम और सम्मानित बना सकती है। इसी उद्देश्य के साथ हमारी संस्था निःशुल्क एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को हुनर, मार्गदर्शन और अवसर प्रदान कर रही है।

आज जब हम उन महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होते देखते हैं, जो कभी असहाय थीं, तो हमें अपने प्रयासों की सार्थकता महसूस होती है। यह यात्रा आपके सहयोग, विश्वास और सहभागिता से ही संभव हो पाई है।

आइए, हम सब मिलकर महिलाओं को सशक्त बनाएं और एक मजबूत, आत्मनिर्भर समाज की नींव रखें।

— Director
महिला शिक्षा बाल विकास संस्थान

हमारी टीम के संदेश

WhatsApp संपर्क: 80060 00143

Nazia Shahid

Manager – Women’s Training Academy

Mehjabeen

Member

Aratsta Khanm

Member

Neelofer

Beautician Teacher

Saiba Malik

Silai Teacher

Mantasha

Teacher

Sayyad Azam Iqbal

Member

Afsha Waseem

Member

Seema Jabi

Member

Sidra Bi

Member

Our Official Documents

OUR OFFICIAL DOCUMENTS

NGO Documents
Official Document
NGO Document
NGO Document
Our Gallery Slider

आपका समर्थन हमारे लिए जरुरी है

नन्ही उड़ान

नन्ही उड़ान के जरिये युवाओ को आत्मनिर्भर बनाना , उनको कौशल प्रशिक्षण देना जिससे हर युवा अपने करियर में अग्रमि…
Raised: ₹50,000 Goal: ₹600,000
8% Completed

एक हुनर – एक पहचान

(महिला आत्मनिर्भरता कौशल विकास परियोजना) 1️⃣ परियोजना का उद्देश्य (Objectives)आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को व्यावसायिक कौशल देनामहिलाओं में आत्मविश्वास,…
Raised: ₹120,000 Goal: ₹500,000
24% Completed

हमारे Students के संदेश

WhatsApp संपर्क: 80060 00143

Daniya

Student

Mantasha

Student

Shifa

Student

हमारे मुख्य कार्यक्रम

WhatsApp संपर्क: 80060 00143

जागरूकता कार्यक्रम

स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता अभियान।

स्कूल कार्यक्रम

बच्चों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास हेतु विशेष कार्यक्रम।

कौशल विकास

महिलाओं व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु व्यावसायिक प्रशिक्षण।

पर्यावरण संरक्षण

वृक्षारोपण एवं स्वच्छ पर्यावरण हेतु जन-भागीदारी अभियान।

सेवा वितरण

जरूरतमंदों को कंबल एवं आवश्यक सामग्री वितरण।

महिला सशक्तिकरण

महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास।

हाल के समर्थक

दानदाता बनें
सोनू प्रजापत ₹1000
विनोद कुमार ₹1000
गोगी ₹1000
अजय जायसवाल ₹500
देवशंकर पाण्डेय ₹1000
अंकुर मद्धेशिया ₹1000
आबिद अली ₹500
नीरज शुक्ला ₹2000
अमित कुशवाहा ₹500
सुशील जायसवाल ₹500
शैलेन्द्र मौर्य ₹2000
अमरजीत शुक्ला ₹2000
श्रवण तिवारी ₹500
पवन कुशवाहा ₹500

सदस्य बनें

अरायना जीवन जनसेवा सोसाइटी से जुड़ें और समाज सेवा के इस पवित्र कार्य का हिस्सा बनें।

सदस्य बनें
Women Training Academy
Women Training Academy

महिला प्रशिक्षण अकादमी

महिला शिक्षा बाल विकास संस्था के अंतर्गत संचालित Women Training Academy का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक आजीविका के अवसर प्रदान करना है। यह अकादमी उन महिलाओं के लिए एक सशक्त मंच है, जो अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं और अपने परिवार व समाज को बेहतर भविष्य देना चाहती हैं।

इस अकादमी में महिलाओं को सिलाई-बुनाई, ब्यूटी पार्लर एवं मेकअप प्रशिक्षण, कंप्यूटर एवं डिजिटल स्किल, हस्तकला तथा अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण निःशुल्क अथवा न्यूनतम शुल्क पर प्रदान किए जाते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर महिलाओं को प्रमाण-पत्र भी दिया जाता है।

Women Training Academy केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रशिक्षित महिलाओं को नौकरी दिलाने, स्वरोज़गार शुरू करने, ब्यूटी पार्लर/टेलरिंग यूनिट खोलने एवं कंपनियों से जोड़ने में भी सक्रिय रूप से सहायता करती है। हमारा प्रयास है कि हर महिला अपने हुनर के बल पर आत्मनिर्भर बने।

आज Women Training Academy से जुड़ी सैकड़ों महिलाएँ अपने कौशल के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर रही हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं। यह अकादमी महिलाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

“हुनर से आत्मनिर्भरता — आत्मनिर्भर महिला, सशक्त समाज।”