अपडेट्स
• Apni Pehchan 2026
+91 80060 00143
msbvs2024@gmail.com
महिला शिक्षा बाल विकास संस्थान
मुरादाबाद

Founder Message

National Leadership Vision & Guidance

Founder Message

"प्रिय मित्रों, महिला शिक्षा बाल विकास संस्थान केवल एक संस्था नहीं है, बल्कि यह उन महिलाओं की उम्मीद है जो आगे बढ़ना चाहती हैं, आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं और अपने परिवार व समाज को एक नई दिशा देना चाहती हैं। हमारा विश्वास है कि शिक्षा और कौशल ही वह शक्ति है, जो एक साधारण महिला को आत्मविश्वासी, सक्षम और सम्मानित बना सकती है। इसी उद्देश्य के साथ हमारी संस्था निःशुल्क एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को हुनर, मार्गदर्शन और अवसर प्रदान कर रही है। आज जब हम उन महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होते देखते हैं, जो कभी असहाय थीं, तो हमें अपने प्रयासों की सार्थकता महसूस होती है। यह यात्रा आपके सहयोग, विश्वास और सहभागिता से ही संभव हो पाई है। आइए, हम सब मिलकर महिलाओं को सशक्त बनाएं और एक मजबूत, आत्मनिर्भर समाज की नींव रखें।"

Faheem Ahmad

National President / मुख्य संरक्षक

Our Management Team

प्रबंधन एवं सलाहकार समिति (Core Leadership Panel)

Sidra Bi

Member

Seema Jabi

Member

Afsha Waseem

Member

Sayyad Azam Iqbal

Member

Neelofer

Beautician Teacher

Aratsta Khanm

Member

Mehjabeen

Member

Nazia Shahid

Manager – Women’s Training Academy

संस्था समाचार एवं सूचनाएँ (News & Notices)

Latest Updates & Announcements From Admin

Apni Pehchan 2026

Event seminar and workshop

Apni Pehchan 2026

Event seminar and workshop

Our Objectives / हमारे उद्देश्य

Welfare, Education, Health & Social Empowerment

Welfare, Education, Health & Social Empowerment

महिला शिक्षा बाल विकास संस्थान का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल और सामाजिक सहयोग पहुँचाकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ाना है। बच्चों, महिलाओं और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं practical skills से जोड़ना। Women Empowerment महिलाओं को सिलाई, मेहंदी, ब्यूटी, कंप्यूटर, English Speaking और अन्य रोजगारपरक skills के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना। Health & Wellness जरूरतमंद लोगों के लिए health awareness, health camps और basic healthcare support को बढ़ावा देना। Child Welfare आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करना। Self Employment लोगों को केवल रोजगार खोजने के बजाय skills सीखकर अपना काम शुरू करने के लिए प्रेरित करना। Social Awareness शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सम्मान, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना। Our Belief “जब एक व्यक्ति सीखता है, तो एक परिवार आगे बढ़ता है; और जब एक परिवार आगे बढ़ता है, तो पूरा समाज मजबूत होता है।”

महिला शिक्षा

महिला शिक्षा को बढ़ावा देना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना। शिक्षा के माध्यम से उनमें आत्मविश्वास, जागरूकता, कौशल एवं आत्मनिर्भरता विकसित करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना।

बाल विकास

बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना। जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना तथा उनके सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करना।

महिला सशक्तिकरण

महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार एवं जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देना तथा उन्हें अपने अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक करना।

स्वास्थ एवं पोषण

महिलाओं, बच्चों एवं जरूरतमंद परिवारों में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा शिविर और पोषण संबंधी गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करना।

कौशल विकास एवं रोज़गार

महिलाओं एवं युवाओं को रोजगारपरक कौशल का प्रशिक्षण प्रदान करना तथा सिलाई, कंप्यूटर, हस्तकला एवं अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना।

सामाजिक जागरूकता

शिक्षा, महिला अधिकार, बाल अधिकार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं अन्य सामाजिक विषयों के प्रति समुदाय में जागरूकता उत्पन्न करना और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देना।

Our Programs / प्रमुख कार्यक्रम

Humanitarian Projects & Welfare Initiatives

सामाजिक जागरूकता अभियान

बाल विवाह, दहेज प्रथा, महिला अधिकार, बाल अधिकार, शिक्षा, स्वच्छता एवं सामाजिक समानता जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना और समुदाय में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देना।

कौशल विकास एवं रोज़गार कार्यक्रम

महिलाओं एवं युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए सिलाई, कंप्यूटर, हस्तकला, ब्यूटी पार्लर एवं अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करना तथा स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के अवसरों को बढ़ावा देना।

स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर

महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा शिविर, पोषण जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन करना।

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

महिलाओं को शिक्षा, अधिकारों, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करना। महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास करना।

बाल विकास एवं शिक्षा कार्यक्रम

बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन करना। जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराकर उनके सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करना।

महिला शिक्षा अभियान

महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने, साक्षरता बढ़ाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए यह कार्यक्रम संचालित किया जाता है। हमारा उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

Recent Activities / हालिया गतिविधियाँ

Field Work, Free Camps & Public Help Highlights

महिला शिक्षा जागरूकता अभियान रैली

महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करने तथा शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

Active Campaigns / जन कल्याण अभियान

Support Humanitarian Causes & Donate

Active

आपकी छोटी सी मदद, किसी के लिए बड़ी उम्मीद

आपकी छोटी सी मदद किसी बच्चे की शिक्षा, किसà¥...

About Organization / संस्था परिचय

CHHAYAGRIH JEEVAN JYOTI SEVA FOUNDATION

महिला शिक्षा बाल विकास संस्था एक समर्पित गैर-लाभकारी सामाजिक संगठन है, जो महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता है। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा को सशक्त माध्यम बनाकर महिलाओं एवं बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना तथा जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। हमारे प्रमुख कार्यक्षेत्रों में महिला शिक्षा अभियान, बाल विकास कार्यक्रम, स्किल ट्रेनिंग (सिलाई, कंप्यूटर, डिजिटल साक्षरता, स्वरोजगार), स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण सहायता एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं।

Mission

हमारा ध्येय

समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा देकर जरूरतमंद लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना।

हमारा मिशन केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने के योग्य बनाना है।

Vision

हमारा संकल्प

एक ऐसा समाज बनाना जहाँ हर व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान और समान अवसर प्राप्त हों।

हम ऐसे भविष्य की कल्पना करते हैं जहाँ सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता समाज की मूल पहचान हो।

Approved Executives & Members

पंजीकृत एवं प्रमाणित कार्यकारी सदस्य (Field Officers & Volunteers)

Faheem Ahmad

Active Member

Verified Member

Our Photo Gallery / चित्र वीथिका

Moments & Field Glimpses of Public Service

YouTube Video Gallery

Official Videos, Event Broadcasts & Highlights

सपनों की उड़ान महिला शिक्षा बाल विकास संस्थान द्वितीय वर्षगांठ
अपनी पहचान 2026
एक यात्रा बदलाव की ओर
एक हुनर - एक पहचान

Details

Chat on WhatsApp Call Helpline
Register Internship