अपडेट्स
• Apni Pehchan 2026
+91 80060 00143
msbvs2024@gmail.com
महिला शिक्षा बाल विकास संस्थान
मुरादाबाद
Federation Mandate

Our Core Objectives

The statutory framework and institutional goals driving our media welfare ecosystem.

Welfare, Education, Health & Social Empowerment

महिला शिक्षा बाल विकास संस्थान का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल और सामाजिक सहयोग पहुँचाकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ाना है। बच्चों, महिलाओं और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं practical skills से जोड़ना। Women Empowerment महिलाओं को सिलाई, मेहंदी, ब्यूटी, कंप्यूटर, English Speaking और अन्य रोजगारपरक skills के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना। Health & Wellness जरूरतमंद लोगों के लिए health awareness, health camps और basic healthcare support को बढ़ावा देना। Child Welfare आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करना। Self Employment लोगों को केवल रोजगार खोजने के बजाय skills सीखकर अपना काम शुरू करने के लिए प्रेरित करना। Social Awareness शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सम्मान, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना। Our Belief “जब एक व्यक्ति सीखता है, तो एक परिवार आगे बढ़ता है; और जब एक परिवार आगे बढ़ता है, तो पूरा समाज मजबूत होता है।”

Verified Node

महिला शिक्षा

महिला शिक्षा को बढ़ावा देना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना। शिक्षा के माध्यम से उनमें आत्मविश्वास, जागरूकता, कौशल एवं आत्मनिर्भरता विकसित करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना।

Verified Node

बाल विकास

बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना। जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना तथा उनके सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करना।

Verified Node

महिला सशक्तिकरण

महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार एवं जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देना तथा उन्हें अपने अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक करना।

Verified Node

स्वास्थ एवं पोषण

महिलाओं, बच्चों एवं जरूरतमंद परिवारों में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा शिविर और पोषण संबंधी गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करना।

Verified Node

कौशल विकास एवं रोज़गार

महिलाओं एवं युवाओं को रोजगारपरक कौशल का प्रशिक्षण प्रदान करना तथा सिलाई, कंप्यूटर, हस्तकला एवं अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना।

Verified Node

सामाजिक जागरूकता

शिक्षा, महिला अधिकार, बाल अधिकार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं अन्य सामाजिक विषयों के प्रति समुदाय में जागरूकता उत्पन्न करना और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देना।

Verified Node
Chat on WhatsApp Call Helpline
Register Internship